परीक्षा तैयारी विशेष

विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक विशेष संदेश "तैयारी आज से" की तरफ से
सर्वप्रथम छात्रों को उनकी रुचि को समझना होगा, और वह यह है कि किस विषय में उन्हें महारत हासिल है या कौन सा विषय उन्हें अत्यंत प्रिय है। इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें अपने करियर के क्षेत्र में अग्रसर होने के लिए विषयों को चुनना होगा और अपनी क्षमता को पहचानते हुए उस विषय से जुड़े हुए कैरियर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक सफल रणनीति बनानी होगी।
साथ ही उन्हें समय प्रबंधन का विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि यही वह सबसे मजबूत कड़ी है जो आपको किसी भी परीक्षा में सफल बनाने का मूल मंत्र है।
इसलिए परीक्षा की रणनीति में समय प्रबंधन का विशेष महत्व है।
समय प्रबंधन का अर्थ यह है कि समय का एक निश्चित और सटीक रूप से प्रबंधन करना इसका यह अर्थ नहीं कि अपने संपूर्ण समय तो दिया लेकिन आपका मन तैयारी में पूर्ण रूप से नहीं लग पाया, क्योंकि हमारे मस्तिष्क को भी एक समय सीमा के अनुसार आराम की आवश्यकता होती है जब वाह लगातार किसी कार्य से थक जाता है..
इसलिए परीक्षा की तैयारी के लिए कभी भी समय का प्रबंधन ऐसा भी ना करें कि आपको पढ़ने से अरुचि हो जाए। पढ़ाई के दौरान समय अंतराल का भी ध्यान रखें और उस हिसाब से ही परीक्षा की तैयारी की समय सारणी (टाइम टेबल) बनाएं।
परीक्षा तैयारी में समय सारणी ऐसी हो जिसमें आपके अन्य कार्य बाधा ना बने ताकि आप एकाग्र रूप से पढ़ाई को अपना समय दे सके।

और सबसे अहम बात यह है कि यदि कुछ विद्यार्थी परीक्षा तैयारी के साथ साथ अन्य भी कार्य कर रहे है तो (जैसे - नौकरी, छोटे-मोटे व्यवसाय, घर संभालना, कोई अन्य जीविकोपार्जन) उस स्थिति में परीक्षा की तैयारी के लिए पहले से ही समय प्रबंधन एवं परीक्षा समय सारणी बनाना विद्यार्थी के लिए अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।
इसलिए किसी भीपरीक्षा में सफल होने के लिए समय की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देवें।

(शेष अगले अंक में..)

                                   तैयारी आज से..📖
                                    खुशिहाली✍️
         

Comments

Popular posts from this blog

परीक्षा व तैयारी संबंधित विषय✍️📖